महासमुन्द : धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार.
महासमुन्द पुलिस को 03 मार्च 22 को मोबाइल से सूचना मिला की एक लडका महावीर चौक कुम्हार पारा महासमुन्द में अपने हाथ मे लोहे का चापड नुमा हथियार जैसा लेकर लहरा रहा है, और लोगो को डरा धमका रहा है, जिसे आने जाने वाले लोग देख कर डर व भयभीत होकर दहशत से इधर उधर दौड रहे है पुलिस की टीम मुखबीर के निशानदेही पर महावीर चोक कुम्हार पारा महासमुन्द के पास पहुचा, तो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार वजनी चापड तलवार चाकु नुमा हथियार लहराते हुये लोगो को डराते धमकाते दिखा, एवं लोग भागते फिरते दिखे।
जिसे घेराबंदी कर गवाहो के समक्ष एक लड़के को पकड़ा गया. जिसके पास से एक लोहे का धारदार वजनी चापड तलवार चाकु नुमा हथियार जिसकी कुल लम्बाई 11 इंच ,फल की लम्बाई साढे 2.5 इंच, मुठ की चौडाई 1.2 इंच है. आरोपी अपचारी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।