महासमुंद : 4 निरीक्षक सहित 10 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का ... - CG Sandesh

महासमुंद : 4 निरीक्षक सहित 10 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला

महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज आदेश जारी कर कुल दस पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला किया है. इसमें चार निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक शामिल है.

निरीक्षक केशव राम कोसले को थाना प्रभारी पिथौरा से थाना प्रभारी सिंघोड़ा बनाया गया है.

निरीक्षक गोपाल सिंह ध्रुवे को रक्षित केंद्र महासमुंद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पिथौरा बनाया गया है.

निरीक्षक दीपा केंवट को थाना प्रभारी खल्लारी से महासमुंद महिला सेल का प्रभारी बनाया गया है.

उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी को चौकी प्रभारी भंवरपुर से डीआरजी महासमुंद का प्रभारी बनाया गया है.

उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी को थाना सरायपाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी भंवरपुर बनाया गया है.

उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू को थाना प्रभारी सिंघोड़ा से बसना थाना में स्थानांतरित किया गया है.

उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह को थाना बसना से स्थानांतरित कर थाना तुमगांव भेजा गया है.

सहायक उप निरीक्षक सुशील शर्मा को थाना महासमुंद से स्थानांतरित कर थाना बसना भेजा गया है.

आरक्षक प्रवीण नेहरू को थाना अजाक से महासमुंद स्थानांतरित किया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें