बसना : भँवरपुर में सूचना शिविर, विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगी
महासमुंद: ज़िला जनसंपर्क महासमुंद द्वारा बसना जनपद पंचायत कार्यालय और भँवरपुर के हाट बाज़ार में सूचना शिविर सह विकास छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और गत तीन वर्षों में हुए जिले के विकास कार्यो की जानकारी दी गई। साथ ही जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के अलावा उपलब्धियों से संबंधित प्रचार सामग्री का निः शुल्क वितरण किया गया। हाट बाज़ार करने दूर गाँव से आए ग्रामीणों और जनपद कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों के साथ सरकारी कामकाज से आए लोगों ने सरकारी विभिन्न योजना की जानकारी ली।
छाया प्रदर्शनी में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी,गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुल पुलियों, सड़कों का विकास, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, पोषण पुनर्वास केंद्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना,कोविड प्रोटोकॉल, टीकाकरण, मुख्यमंत्री, मंत्री गणों का भ्रमण लोकार्पण शिलान्यास, सभा, भवन, सड़कों का निर्माण एवं जिले के अन्य विकास कार्याे, मत्स्य पालन, धान खरीदी,राजीव गांधी किसान न्याय योजना,समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों, लाभान्वित किसानों आदि की रुचि पूर्ण एवं रंगीन आकर्षक सनबोर्ड के द्वारा लोगों को जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी को पंचायत प्रतिनिधियों, सहित अनेक ग्रामीणों ने अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की।
अन्य सम्बंधित खबरें