लावा ने भारत में लॉन्च किया बेहतरीन स्मार्टफोन, कीमत मात्र 6,599 रुपये
भारतीय मोबाइल फोन कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने भारत में अपनी नई X सीरीज़ के तहत ऑनलाईन एक्सक्लुज़िव स्मार्टफोन- लावा X2 के लॉन्च की घोषणा की है. यह एमज़ॉन स्पेशल मॉडल उपभोक्ताओं के खरीददारी के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है, जो तेज़ी से ई-कॉमर्स की ओर रूख कर रहे हैं.
कीमत :
लावा X2 पहला भारतीय
स्मार्टफोन है जो मात्र रु 6599 की कीमत पर मीडिया टेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता
है. वर्तमान में यह स्मार्टफोन रु 6599 की डिस्काउन्टेड कीमत पर एमज़ॉन पर प्री-बुकिंग के लिए
उपलब्ध है. लावा X2 बड़े 6.5’’ HD+ IPS नॉच डिस्प्ले,
20:9 आस्पेक्ट रेशो के साथ आता है जो यूज़र को
शानदार व्यूइंग और बेहतरीन साउण्ड का बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है.
बैटरी बैकअप :
उपभोक्ता नॉन-स्टॉप
एंटरटेनमेन्ट का लुत्फ़ उठा सकें, इसे लिए यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ
आता है.
लावा X2 मीडिया टेक हेलियो ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ शानदार परफोर्मेन्स देता है.
कैमरा :
लावा X2 उन लोगों को
भी खूब लुभाएगा जो फोटोग्राफी के शौकीन हैं। क्योंकि इतने कम बजट में भी इसका 8 एमपी ड्यूल
रियर कैमरा और 5 एमपी सेल्फी कैमरा बेहतरीन तस्वीरें लेते हैं.