रविवि की वार्षिक परीक्षा अप्रैल में, जल्द जारी होगी समय-सारणी
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी की वार्षिक परीक्षा के लिए समय-सारणी तैयार कर ली है. रविवि की वार्षिक परीक्षा एक अप्रैल से होने की संभावना है. यूनिवर्सिटी जल्द ही वार्षिक परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी करेगी. इस वर्ष वार्षिक परीक्षा के लिए करीब 1.82 लाख आवेदन मिले हैं. पिछली बार 1.47 लाख आवेदन मिले थे. पिछली बार की तुलना में इस बार लगभग 35 हज़ार ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे इसके अनुसार परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जा रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें