मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद डॉक्टर एस आर ब... - CG Sandesh

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद डॉक्टर एस आर बंजारे द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक लिया गया ।

महासमुंद जिला में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे द्वारा अपने पदभार ग्रहण के तुरंत पश्चात जिले के समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी, स्टॉफ ,पांचों ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी का विभागीय समीक्षा मीटिंग लिया गया।

जिसमें जिले में कार्यरत स्टाफ को नई ऊर्जा के साथ जिले को दिए गए राष्ट्रीय कार्यक्रमो के लक्ष्य को 31 मार्च 2022 तक पूर्ण करने, गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में शतप्रतिशत पंजीयन एवम् संस्थागत प्रसव को बढ़ाने , पीएचसी एसएचसी को क्रियाशील करने, कुष्ठ रोग सर्वे , स्वास्थ्य केंद्र में दवाई की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव के दौरान पीपीआईयूसीडी निवेशन, एनसीडी कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग को बढ़ाने, कोटपा एक्ट, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में आम नागरिकों के सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का समायोजन करने, नियमित सेक्टर मीटिंग का आयोजन करने तथा सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में रहकर डेली डायरी का अनिवार्य रूप से प्रतिदिन अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गयाl


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें