बसना : दो पक्षों में जमीन संबंधी बात को लेकर हाथ मुक्का एवं ... - CG Sandesh

बसना : दो पक्षों में जमीन संबंधी बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से हुई जमकर मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बेल्डीहपठार में दो पक्षों में जमीन संबंधी बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से हुई जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

लक्ष्मीधर बारिक ने पुलिस को बताया कि ग्राम बेल्डीहपठार में रहता है. हीरालाल उसका सौतेला चाचा लगता है । एक ही कंपाउंड में अलग अलग रहते हैं । जिनके साथ उसका पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है । 04 मार्च 2022 को वे लोग अपने घर में घरेलु बात को लेकर बातचीत हो रहे थे कि हीरालाल तथा मंगलीबाई पुरानी जमीन संबंधी बात को लेकर एवं उन लोगो को गाली गलौच कर रहे हो कहकर दोनो डंडा लेकर आये और उसके पिताजी सालिक राम को गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे जिससे उसके पिता के द्वारा मना करने पर दोनो जान से मारने की धमकी देकर हांथ में लिए डंडा से मारपीट करने लगे जिससे वह तथा उसका भाई राकेश बारिक छुडाने लगे तो उसे भी दोनो हांथ थप्पड से मारपीट किये । डंडा से मारपीट करने से उसके पिताजी के सिर एवं दोनो पैर मे चोंट लगा है तथा उसे दोनो हांथ में चोंट लगा है । घटना को अन्य लोग भी देखे हैं । उसे एवं उसके पिता को चोंट लगने से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शासकिय अस्पताल बसना लेकर आये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

जबकि हीरालाल बारिक ने पुलिस को बताया कि सालिक राम उसका सौतेला बडा भाई है जिनके साथ उसका पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है । 04 मार्च 2022 को सालिकराम सुबह से ही उन लोगो को गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहा था । रात्रि करीबन 08.30 बजे वह चौक के दुकान में गुटखा लेने जा रहा था चौक में उसे देखकर सालिक राम तथा उसका लडका लक्ष्मीधर दोनो बाहर निकले तथा तूम लोग लावारिस हो घर छोड कर भाग जाओ कहकर गाली गलौच करने लगे जिससे वह भागकर अपने घर गया तो दोनो उसके पिछे दौडते आये सालिक राम हांथ में टंगिया पकडा था लक्ष्मीधर डंडा रखा था जो घर के छत को मारने लगे तो उन लोग परिवार सहित बाहर निकले तो दोनो एक राय होकर गाली गुप्तार कर एवं जान से मारने की धमकी देकर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे सालिक राम के हांथ में रखे टंगिया को छुडाते समय उसके दाहिने पैर में चोंट लगा तथा लक्ष्मीधर डंडा से मारपीट किया जिससे उसके दोनो हांथ में चोंट लगा । घटना को देखकर दुलारदास, लक्ष्मीबाई एवं उसकी मां मंगली बाई छुडाये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें