पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर चौकी के रिसाली बस्ती निवासी एक युवक का शव दल्लीराजहरा रेलवे ट्रैक के किनारे पेड़ से लटका मिला. पुलिस जांच के बाद जहां मामले को खुदकुशी बता रही है तो वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कोमल कुमार साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 22 साल रिसाली बस्ती का निवासी था.
पुलिस जांच के बाद जहां मामले को खुदकुशी बता रही है तो वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जब पंचनामा कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची तो परिजनों ने उसका विरोध भी किया.
परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज जांच करने की बात कहते हुए शव को नीचे उतारने पर विरोध जताया. इसके बाद पुलिस की समझाइश पर वह शांत हुए. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया. चौकी प्रभारी का कहना है कि युवक के गले में वी मार्क है, जो कि फांसी का होता है. इसके अलावा उसके शरीर में कहीं भी चोट या अन्य निशान नहीं हैं. इससे साफ है कि युवक ने खुदकुशी की.