वृद्धाश्रम पहुँचे  अस्तित्व एक पहचान अघरिया  महिला समूह महास... - CG Sandesh

वृद्धाश्रम पहुँचे अस्तित्व एक पहचान अघरिया महिला समूह महासमुंद शाखा के सदस्य ।

नारी प्रतिभा के विकास हेतु अघरिया समाज की महिलाओं द्वारा "अस्तित्व एक पहचान" समूह की स्थापना की गयी है। परिवारिक जीवन की व्यस्तता , नौकरीपेशा जिंदगी , घरेलू जिम्मेदारियां महिलाओं के अंदर की प्रतिभाओं को दबा देती है । इस हेतु अस्तित्व : एक पहचान , व्हाट्सअप ग्रुप का निर्माण करके "भारती पटेल" द्वारा विभिन्न क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाओं को आपस मे जोड़कर एक पटल पर लाने का प्रयास किया गया है ।

इसमें पाक कला , चित्रकला ,रंगोली ,मेहंदी , साहित्य और बहुत से क्षेत्र को शामिल किया गया है साथ हि "व्यक्तित्व परिचय " के रूप में समाज मे विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को ऑनलाइन सम्मेलन कराया जाता है जिससे अन्य महिला सदस्य भी प्रेरित हो सकें ।

इस समूह की अध्यक्ष भारती पटेल , उपाध्यक्ष रेखा चौधरी , उपाध्यक्ष टीशी पटेल महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता पटेल , कन्ति पटेल ,सोशल मीडिया प्रभारी स्वर्णा पटेल , साज सज्जा प्रमुख ममता पटेल , जिलाध्यक्ष रायगढ़ - रश्मि चौधरी जिलाध्यक्ष महासमुंद डोलेश्वरी पटेल ,साहित्यिक गतिविधि संचालक वसुंधरा पटेल एवं पूर्णिमा चौधरी क्षेत्रीय प्रभारी मंजू पटेल घरघोड़ा ,सुषमा पटेल , मोनिका पटेल , कार्यरत है । इस समूह की वरिष्ठ संरक्षिका आदरणीया सुषमा नायक जी ,एवं युवा समूह संरक्षिका आदरणीया मधुलता पटेल का सानिध्य है ।

जिलाध्यक्ष महासमुंद डोलेश्वरी पटेल द्वारा अघरिया महिलाओं के समूह को साथ लेकर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को जरूरत की सामग्री दान की गयी ।

इस उत्कृष्ट कार्य में उमा चौधरी एवं खेमलता चौधरी जी का विशेष योगदान रहा ।

अस्तित्व एक पहचान अघरिया महिला समूह से जुड़कर समाज की महिलाओ के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता प्रदान कीजिए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें