बसना : हटाया अतिक्रमण, दी चेतावनी, फिर किया कब्जा तो होगा जु... - CG Sandesh

बसना : हटाया अतिक्रमण, दी चेतावनी, फिर किया कब्जा तो होगा जुर्माना

पंचायत के मना करने के बाउजूद जबरन अतिक्रमण 

कालम गड्डे को पंच ने पटवा कर अतिक्रमण रोका

बसना के कई वार्डो मे सड़क की गलियाँ इतनी सकरी हो गई है की कार तो किया दो पहिया भी पार नही हो रही , ऐसे तंग सड़को तक बिल्डिंग मटेरियल, घरेलू समान को लाने ले जाने के लिए काफी मशकक्त पढ़ती रहती है। किसी गाँव शहरों की सड़क सेही उसके विकास् की पहचान होती है ।किसी वार्ड मे पंचगण ही प्रथम व्यक्ति होती है वार्ड के गलियों नालियों बिजली इत्यादि की सुविधा प्रदान करना पंचगणों का मुख्य कार्य होता है।वार्ड के खाली स्थलों की सुरक्षा करना सड़क,गलियों मे हो रहेअतिक्रमण रोकना उनका मुख्य कर्तव्य रहता है इसलिए पंच को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है ।

ग्राम पंचायत बंसुला के वार्ड क्रमाँक १२ जनपद पंचायत मार्ग से अरकेल गाँव को जोड़ने वाली मार्ग मे चौड़ी सड़क बने रहे इस बात का ध्यान देने के मद्देंनजर एक व्यक्ति द्वारा काबिज जमीन से आगे दीवाल खड़े कर सड़क की तरह बढ़ाकर कालम गड्ढा खोद कर अतिर्क्रमण कर रहा था जिसे वार्ड पंच के नेतृत्व मे सरपंच की टीम ने स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमण नही करने की समझाइस दी थी परन्तु उस व्यक्ति द्वारा किसी की बात को न मानकर अपना मनमानी कर त्रिपाल ढँककर शनिवार रविवार शासकीय छुट्टी होने का फायदा उठाकर मंहगा ठेका देकर् अतिक्रमण करने का कार्य कियां जा रहा था जहाँ पंच की सक्रियता से कालम गड्डे को पटवाकर कर अतिक्रमण कारी के मनसूबे पर पानी फेर दिया। पूरे वार्ड मे पंच मोहिनी रूपानंद साव का जमकर तारीफ़ हो रहा है समाचार लिखे जाने तक अतिक्रमण करने के नियत से घेरे गये त्रिपाल को नही हटाया गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें