बसना : रोड में धुल आ रहा है कहकर गाँव के लोगों ने रोकी गाड़िय... - CG Sandesh

बसना : रोड में धुल आ रहा है कहकर गाँव के लोगों ने रोकी गाड़िया, प्रोजेक्ट मैनेजर की पिटाई.

सड़क निर्माण के कार्य में अकसर रोड में धुल उड़ने की शिकायत मिलते रहती है, निर्माण कार्य में ठेकेदार और कर्मचारी के लापरवाही के चलते अक्सर ग्रामीण परेशान रहते हैं. लेकिन इस बार बसना थाना अंतर्गत भगतदेवरी से तोरेसिंहा रोड निमार्ण कार्य में धुल उड़ने के लेकर ग्राम सराईपाली के कुछ ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को जबरन रोका और फिर मैकेनिकल इंचार्ज प्रोजेक्ट मैनेजर की पिटाई कर दी जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. और मैकेनिकल इंचार्ज के पुलिस में शिकायत करने पर चार ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज की गई है.  

निमार्ण कार्य में मैकेनिकल इंचार्ज भुनेश्वर प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसे 05 मार्च 2022 को करीबन 03.00 बजे निर्माण कार्य पर लगे हाईवा चालकों द्वारा सूचना मिला कि सराईपाली आम बोरई के पास ग्राम सराईपाली के कुछ लोग रोड में धुल आ रहा है कहकर गाडियों को रोक लिये है, तथा प्रोजेक्ट मैनेजर को बुला रहे है.

सूचना मिलने पर मैकेनिकल इंचार्ज भुनेश्वर प्रधान प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार कटारिया के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो 04 व्यक्ति रोड में काम करने वाले 10, 15 हाईवा भरे हुए पानी के टेंकर को जबरन रोक कर रखे थे एवं पानी नही डालने दे रहे थे.

जिन्हें मैकेनिकल इंचार्ज और प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार कटारिया के पहुंचने पर समझाने का प्रयास किया गया. जिसपर चारों आक्रोशित होकर उसे मारपीट करना शुरू कर दिये एवं हाथ थप्पड लात घुंसा से मारपीट किये.

इस मारपीट को जब प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार कटारिया के द्वारा छुडाने का प्रयास किया गया तो उसे भी हाथ थप्पड से हाथापाई किया गया और दोनो को जान से मारने की धमकी देकर दोनो का मोबाईल छीन लिया गया.

इसके बाद मौके पर ग्राम सरपंच कुछ देर में पहुंचकर समझाये जिससे उक्त चारों भाग गये जिनका नाम उकेश भोई,  प्रकाश साहू,  देवेन्द्र और कुसी ग्राम सराईपाली के निवासी बताये गए हैं.

मैकेनिकल इंचार्ज भुनेश्वर प्रधान ने बताया कि मुझे अधिक चोंट लगने से ईलाज हेतु बसना लेकर आये. मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 394-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें