साँकरा पुलिस ने 3 अलग- अलग प्रकरण में 29 लीटर देशी महुआ शराब किया जप्त
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुमार मिंज के निर्देशन में 5 मार्च को, मुखबिर की सूचना पर (1) महेंद्र पिता सुंदरसाय भार्गे उम्र 24 वर्ष साकिन छुवालीपतेरा थाना सांकरा के कब्जे से एक जरीकेन में 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महूआ शराब कीमती 2000 रुपये के जप्त कर गिरफ्तार किया गया ।
(2)आरोपी लालसिंग पिता पंचराम धृतलहरे उम्र 61 वर्ष साकिन छूवालीपतेरा थाना सांकरा जिला महासमुंद के कब्जे से एक जरीकेन में 09 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती1800 रुपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
(3) उमाशंकर पिता सेतराम अजेय उम्र 27 वर्ष साकिन छुवालीपतेरा थाना सांकरा जिला महासमुन्द के कब्जे से एक जरीकेन में 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 2000 रुपये को जप्त कर उपरोक्त आरोपियों को 34 (2) आबकारी एक्ट मे। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव के मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक योगेश मिश्रा, ललित सिदार, आरक्षक प्रदीप पाढ़ी, दिलीप सेठ, सोमेंद्र जगत, रमाकांत साहू, अनिल खाण्डे, जितेश साहू ,दिलीप पटेल, कमल साहू आदि थाना सांकरा स्टाफ द्वारा किया गया ।