बसना : सिटी ग्राउंड के पास अवैध शराब बेचने वाला हुआ गिरफ्तार... - CG Sandesh

बसना : सिटी ग्राउंड के पास अवैध शराब बेचने वाला हुआ गिरफ्तार.

पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को मुखबिर सूचना मिला कि सिटी ग्राउंड के पास बसना में नरेस ऊर्फ नरसिंग नाग नामक व्यक्ति अवैध रूप से देशी एवं अग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसकी सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार सिटी ग्राउंड बसना के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी नरेस उर्फ नरसिंग नाग पिता स्व0 ताराचंद नाग उम्र 28 वर्ष निवासी सिरको थाना बसना को पकड़ा जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल भरा हुआ कुल 3600 एमएल कीमती 1600 रू, 11 पौवा गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल भरा हुआ कुल 1980 एमएल कीमती 1320 रूपये,  03 पौवा बाम्बे गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180 एमएल भरा हुआ कुल 540 एमएल कीमती 360 रूपये कुल जुमला देशी एवं अंग्रेजी शराब 6.120 एमएल कीमती 3280 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें