प्रेमी ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्या की, शव... - CG Sandesh

प्रेमी ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्या की, शव तालाब में फेंका

जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फसाया और दुष्कर्म कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद युवती का शव तालाब में फेंक दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने पहले तो 13 वर्षीय मासूम लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया और जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो एक साथ खुदकुशी की बात कहकर लड़की को उसके घर से भगाकर ले गया. फिर दुष्कर्म कर गला घोंटकर मार डाला और शव को तालाब में फेंक दिया.

दरअसल चोरभट्‌टी गांव निवासी जवाहर चंद्रा का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक 13 साल की युवती से चल रहा था. जब यह बात पूरे गांव में फैल गई तो उसने लड़की से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा.

आरोपी ने लड़की से कहा कि परिवार वाले मिलने नहीं देंगे तो दोनों एक साथ में जान दे देते हैं. इसके बाद आरोपी ने लड़की से सुसाइड नोट घर से ही लिखकर आने के लिए कहा. फिर 2 फरवरी की रात आरोपी उसे लेकर तालाब के पास पहुंचा. वहां उसने लड़की से दुष्कर्म किया. फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. सुसाइड नोट भी उसकी जेब में रख दिया. इसके बाद शव को तालाब में फेंक कर वहां से भाग निकला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें