होली के दिन करें ये उपाय, धन, नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी परेश... - CG Sandesh

होली के दिन करें ये उपाय, धन, नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी दूर

हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल रंगों का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इसी मान्यता के आधार पर होलिका दहन की परंपरा है। होलिका दहन के दूसरे दिन रंग-गुलाल की होली धूमधाम से खेली जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन कुछ उपाय करने से कई परेशानी दूर की जा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

अगर घर में किसी कारण आर्थिक तंगी चल रही है। होली के दिन नारायण और मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर पूजा करें। सहस्त्रनाम का पाठ करें। भगवान से अपनी समस्या दूर करने के लिए प्रार्थना करें। किसी जरूरतमंद को दान दें।

टोटके का प्रभाव खत्म करने के लिए

अगर आपके ऊपर किसी ने टोना टोटका कर दिया है। तब उसका प्रभाव दूर करने के लिए होलिका दहन वाले स्थान पर एक गड्ढा खोदकर 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को वापस निकालें। नीले कपड़े में बांधकर पानी में बहा दें।

धन हानि रोकना का उपाय

अगर किसी कारण बेवजह धन हानि हो रही है। तब होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें। फिर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक बंद होने पर इसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।

परेशानी दूर करने का उपाय

अगर घर-परिवार में किसी तरह की परेशानी चल रही है। उसे दूर करने के लिए होली की रात्रि घर के मेन गेट पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें