महासमुंद : आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज से गरम पौष्टिक भोजन शुरू
इस माह के अंत तक लंबित भुगतान करें : कलेक्टर
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पांडेय ने कलेक्टर आश्वासन की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उसी दिन शनिवार को दी और कहा कि इस माह के अंत तक पुराना लंबित भुगतान कर दिया जाएगा। कलेक्टर के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार से जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को गरम पौष्टिक भोजन पूर्ववत् की तरह शुरू कर दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पांडेय ने बताया कि गर्भवती शिशुवती महिलाओं और 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को गरम पका हुआ भोजन प्रतिदिन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत डीएमएफ मद से चिन्हांकित हितग्राहियों 6 वर्ष आयु तक के कुपोषित एवं एनीमिया से पीड़ित बच्चें एवं 15-49 आयुवर्ग की एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को भोजन दिया जा रहा है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें