महासमुंद : हाईवा चालक ने कार को मारी ठोकर. - CG Sandesh

महासमुंद : हाईवा चालक ने कार को मारी ठोकर.

महासमुंद थाना अंतर्गत NH- 53 रोड शंकराचार्य भवन के पास एक हाईवा चालक द्वारा एक कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने का मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलराम वर्मा पिता नाथुराम उम्र 32 साल 6 मार्च 22  को  टवेरा वाहन क्र0 CG 07 AJ 7807  से अपने परिवार के साथ देवी दर्शन हेतु खल्लारी चण्डी महासमुन्द गये थे. जहाँ देवी दर्शन कर वापस अपने घर आते समय करीब 07.41 बजे महासमुन्द शंकराचार्य भवन के पास पीछे से हाइवा ट्रक क्र0 CG 04 JD 8792  का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाये साइड से ठोकर कार कर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है व वाहन मे बैठे व्यक्तियो को किसी प्रकार की चोट नही आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें