महासमुंद : कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध म... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में प्रचार-प्रसार करने के दिए निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों से मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता मेरा वोट मेरा भविष्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित जिले के सभी अधिकारियों एवं विद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्यों को इस प्रतियोगिता में सभी को भाग लेने तथा स्वीप ग्रुप में फोटो शेयर करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने सभी बैंकों में प्रतियोगिता के पोस्टर चस्पा कर प्रचार-प्रसार करने, जिला आबकारी अधिकारी को स्थानीय चैनलों एवं सिनेमा हॉल में पोस्टर प्रदर्शन करने, जिला खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य की दुकानों में पोस्टर चस्पा कराने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टर चस्पा करवाने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. आलोक, अपर कलेक्टर  ओ.पी. कोसरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  राकेश गोलछा, एस.डी.एम.  भागवत जायसवाल, नोडल प्राचार्य  चेलक, सहायक संचालक शिक्षा  हिमांशु भारतीय, जिला स्वीप नोडल अधिकारी  रेखराज शर्मा,  सरस्वती वर्मा,  अशोक शर्मा, जिला मिशन समन्वयक, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें