महासमुंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे द्वारा सेक्टर बिरकोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
नव पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे द्वारा अपने पदस्थापना की दूसरे दिन ही डीपीएम रोहित कुमार वर्मा के साथ ग्राम बिरकोनी में आयोजित सेक्टर मीटिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें सभी स्टाफ को आरसीएच रजिस्टर, डेली डायरी, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य समस्त रिकॉर्ड को अपडेट करने, अप्रैल माह से सीएनए सर्वे प्रारंभ करने, परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्थाई एवं अस्थाई साधन उपयोगकर्ता का नियमित फॉलो अप करने तथा पीएचसी, एसएचसी में बीएमडब्ल्यू के नियमों को पालन करने, उप स्वास्थ्य केंद्र में 3 डिलीवरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 डिलीवरी प्रति माह कराने हेतु निर्देशित किया गया इस मीटिंग में बीएमओ डॉ अनिरुद्ध कसार, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी दीपक तिवारी, समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित रहे।