पटेवा : पति से क्यों वाद विवाद कर रहे हो कहकर महिला से की मारपीट.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम ढांक में पति से क्यों वाद विवाद कर रहे हो कहकर महिला से मारपीट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
अमृता सेन ने पुलिस को बतायी कि उसकी शादी 13 साल पूर्व संतोष कुमार सेन निवासी ढांक से सामाजिक रीति रिवाज से हुई है । वह अपने पति बच्चो के साथ रहती है एवं उसके सास ससुर एवं देवर उन लोगों से अलग रहते है, खाना पीना अलग अलग है, मकान एक ही है।
06 मार्च 2022 को उसकी पुत्री कु. मोनाली सेन का बर्थडे था, बर्थडे पार्टी में वह अपने पति को अपने माता पिता को बुला लो बोली तो अपने माता पिता को बुलाने से इंकार कर दिये । बर्थडे पार्टी के बाद वह अपने लड़का कृष्णा सेन को केक एव परसाद देकर अपने सास ससुर के पास भेजी तो, लड़का वापस आकर बताया कि केक एवं परसाद लेने से इंकार कर दिये ।
तब इसी बाद पर वे दोनो पति पत्नी आपस में परिवारिक बात को लेकर आपस में वाद विवाद हो रहे थे तो रात्रि करीबन 09:00 बजे उसका मामा ससुर चन्द्रभान सेन एवं दूसरे मामा ससुर का लड़का कार्तिक सेन आये एवं बोले कि अपने पति से क्यों वाद विवाद कर रहे हो अच्छे से रहो कहकर उससे वाद विवाद करने लगे और कार्तिक सेन ने उसके गाल में थप्पड़ मारा, तब क्यों मार रहे हो कहकर धक्का दिया, घर के मेन गेट पास मुख्य दरवाजा के पास रखे हवा भरने के सायकल पम्प से मारपीट किया बाद घर के बाहर निकलकर कार्तिक सेन उसे मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है ।
मारपीट से उसे हाथ, पैर एवं जांघ में चोट आई है । घटना को मोहल्ले के मोहित यादव, संतराम, आसकुमार यादव एवं अन्य लोग देखे एवं सुने है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 451-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.