पटेवा : अवैध शराब की सुविधा उपलब्ध कराते महिला पर कार्यवाही.
पटेवा पुलिस को 07 मार्च 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि तेन्दूवाही रोड भावा में एक महिला अपने घर के सामने आंगन में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रही है पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान तेन्दूवाही रोड ग्राम भावा में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक महिला को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ईश्वरी बाई पति राजकुमार पारधी उम्र 46 साल साकिन ग्राम तेन्दूवाही रोड ग्राम भावा थाना पटेवा जिला महासमुन्द की बतायी ।
जिनके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रहा था एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष वजह सबूत में जप्त किया गया ।
आरोपिया ईश्वरी बाई पति राजकुमार पारधी उम्र 46 साल साकिन ग्राम तेन्दूवाही रोड ग्राम भावा थाना पटेवा जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।