सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया अपना नया 5G स्मार्टफोन, जानें ... - CG Sandesh

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया अपना नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खाशियत

सैमसंग ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन गैलेक्सी F सीरीज का पहला Snapdragon 750G मोबाइल चिपसेट स्मार्टफोन है, जो 120Hz फुल एचडी प्लस डिस्पले सपोर्ट के साथ आता है. फोन में वॉइस फोकस, ऑटो डेटा स्विचिंग और पावर कूल टेक्नोलॉजी दी गई है. Galaxy F23 5G स्मार्टफोन स्मूथ एक्सपीरिएंस के साथ आता है. गैलेक्सी F सीरीज इमर्सिव एक्सपीरिएंस, लाइटिंग फास्ट कनेक्टिविटी और कटिंग एज परफॉर्मेंस के साथ आएगा.

जानिए कीमत :

Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा. फोन के 4 GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये होगी. जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में आता है. लेकिन लॉन्च ऑफर में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वही 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज 15,999 रुपये में आएगा. फोन की खरीद पर ICICI बैंक कार्ड पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है. Galaxy F23 5G स्मार्टफोन Samsung.com, Flipkart.com और सेलेक्टेड रिटेल स्टोर पर 16 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.


अन्य सम्बंधित खबरें