सरायपाली विकासखण्ड में जनसंपर्क की लगी प्रदर्शनी
भोथलडीह के पंच रितेश बघेल और लक्ष्मीनंद ने कहा कि राज्य सरकार की योजना गरीबों के लिए हितकारी है। इसका उन्हें फायदा भी मिल रहा है। किसान रूक्मण प्रधान ने कहा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, निजी क्षेत्र से किसानों, ग्राम पंचायतों की भूमि पर इमारती, गैर इमारती वृक्षारोपण को इससे लाभ होगा। इससे किसान और ग्रामीणों के आय में वृक्षारोपण के माध्यम से वृद्धि होगी। अरूण और मुकेश साव ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से कम कीमत पर दवा उपलब्ध की सराहना की।
वहीं कसलबा में आयोजित प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए रामचरण, सुकालू और राजू ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लोगों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तारीफ में कहा कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार की सराहना की। वही विवेक, मनीष पांडेय एवं सरपंच बघेल ने लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक कला के साथ ही कलाकारों को प्रोत्साहन देने की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पॉम्प्लेट देखते ही उसे पढ़कर जानकारी ली।
जिले के सभी विकासखण्डों में सह सूचना शिविर छायाचित्र प्रदर्शनी का सिलसिला जारी है। यह प्रदर्शनी महासमुंद विकासखण्ड के खट्टी हाट बाजार से 23 फरवरी से प्रारम्भ हुई थी। जिले के सभी विकासखण्डों में प्रदर्शनी लगाई गई है। इन सभी जगह लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं मुख्य रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, किसानों, खेतिहर मजदूरों को न्याय, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, आदिवासियों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार, मानस मंडली प्रोत्साहन योजना, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, छत्तीसगढ़ मॉडल जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, जल जीवन मिशन, जन-जन तक पहुंचती जन-स्वास्थ्य योजनाएं, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, राम वनगमन पथ आदि विकास पुस्तिका एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया।