महासमुंद: बच्चों को पिलाई जा रही विटामिन ‘ए‘ और फोलिक एसिड सिरप
बालिकाओं और महिलाओं का किया गया हीमोग्लोबिन टेस्ट
इस दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। साथ ही प्रदेश भर के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप भी वितरित की जा रही है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों तक पहुंचने में मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर छह माह के अंतराल में विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं।
आंगनबाड़ियों में भी हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों कोे चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भेजा जाएगा, जिससे पुनर्वास केन्द्र में समुचित देखभाल, पोषण आहार और उपचार से बच्चे को कुपोषण मुक्त किया जा सके। शिशु संरक्षण माह के तहत एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से परिवार भ्रमण के दौरान गर्भवती माताओं एवं बच्चों को परामर्श भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा शिशु संरक्षण माह के लिए गठित जिलास्तरीय टास्क फोर्स को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इस दौरान आयोजित गतिविधियों में कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करने कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें