छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी जनसेवक आफताब आलम को प्राइड ऑफ इंडिया ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी जनसेवक आफताब आलम को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से किया सम्मान.....

प्रति वर्ष के तरह इस वर्ष भी जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेलू मंडलोई के द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के मध्यप्रदेश खंडवा जिले में रखा गया। इस संस्था द्वारा बड़ी संख्या में रक्तवीरों द्वारा रक्तदान कर कई परिवारों की जीवन बचाने का एक बहुत ही बड़ा प्रयास किया जा रहा है। साथ ही भारत के अलग अलग राज्यों से आए विभिन्न विधाओं के ख्याति प्राप्त जन मानस व्यक्तियों ने पहले भी कई विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। 

सभी के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए। ऐसे 120 से अधिक समाजसेवी का सम्मान प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिनमें छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी जनसेवक आफताब आलम भी शामिल है। बता दें कि जिस वक्त पूरा विश्व कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहा था। 

उस वक्त जनसेवक आफताब आलम ने छत्तीसगढ़ सहित अलग अलग राज्यों में घर से बेघर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की और साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोनाकाल के वक्त जितने भी व्यक्ति कोरोना पाज़िटिव बीमारियों से पीड़ित थे। उनमें से कई व्यक्ति को प्लाज्मा दिलवाने में मदद की। एंबुलेंस एवं आक्सीजन सिलेंडर दिलवाया और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए बेड की भी व्यवस्था की और जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर मदद किया। जनसेवक आफताब आलम ने कहा आप सबका साथ ही मेरी असली ताकत है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें