बसना: धोखाधड़ी करते हुए अन्य के मलबे जमीन को दिखाकर दूसरे को ... - CG Sandesh

बसना: धोखाधड़ी करते हुए अन्य के मलबे जमीन को दिखाकर दूसरे को चुपके से बेचा, शिकायत होने के बाद अतिक्रमण को तोड़ा गया

बसना। महासमुन्द जिले के बसना थाना क्षेत्र के बंसूला इलाके मे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। निर्माण कर रहे इंट की दीवाल और कालम को तोड़ने की कार्यवाही शुरु की गई.मंगलवार को न्यायालय तहसीलदार कार्यालय की ओर से बुल्डोजर लेकर उक्त मकान को तोड़ने की कार्यवाही शुरु की गयी. इस मौक़े पर बसना के तहसीलदार आर पी बघेल राजस्व निरीक्षक पी आर साहू अंचल उप निरीक्षक विजयवार समेत भारी मात्रा मे पुलिस बल मौजूद रहे।

बसना तहसीलदार आर पी बघेल के मुताबिक नानू उर्फ़ खेमसागर साव पिता डिग्रीलाल साव जाति तेली ग्राम बंसूला नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर घर और दुकान बनाने हेतु इंट का दीवाल खड़ा किया था,इसकी जाँच की गयी तो जांच के बाद आरोप सही पाया गया ,जिसके बाद अतिक्रमण हटाया गया।

ग्राम पंचायत बंसूला के सरपंच प्रतिनिधि एवं वार्ड पंच श्री जन्मजय साव ने बताया कि आईटीआई खेल मैदान के आगे रमाकान्त प्रधान सलडीह के अधीन मलबे और भूमि 1634 वर्ग को एक सफ़ेद पोस नेता द्वारा दूर से दिखाकर धोखाधड़ी करके एक् भोले भाले व्यक्ति को बेच दिया गया , जहां दीवाल खड़ा कर कब्जा किया जा रहा था जिसके बाद मालिक रमाकान्त साहू सलडीह निवासी ने तहसील न्यायालय मे ज्ञापन क्रमाँक/५३७/क् /वाचक/तह/२०२१ दिनांक 24 दिसंबर 2021 के सौपे शिकायती पत्र के बाद जबरन अतिक्रमण कर डी पी सी ,इंट के दीवाल मलवे पर बुल्डोजर चलाया गया।

मौक़े पर ग्राम कोटवार द्वारा सूचना देने के बाद भी अनावेदक नानू उर्फ़ खेमसागर साव लगातार अनुपस्थित रहा। अतिक्रमण पर कार्यवाही के समय मौक़े पर उपस्थित ग्राम वासियों, पंच गण, सरपंच प्रतिनिधि ने इस कार्यवाही पर खुशी जाहिर करते हुए कारवाही को न्याय संगत होना बताया।


अन्य सम्बंधित खबरें