महासमुंद : जिले में अवैध शराब पिलाने वालो पर आबकारी एक्ट के ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में अवैध शराब पिलाने वालो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस को 08 फरवरी 2022 को मुखबीर के सूचना मिला कि बार चौक पिथौरा में लोकनाथ जलक्षत्री अपने अंडा ठेला के दुकान में लोगों को शराब पीने पिलाने की सामान उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ बार चौक पिथौरा पहुंचकर घेराबंदी कर लोकनाथ जलक्षत्री पिता बेनीराम जलक्षत्री उम्र 45 वर्ष साकिन रावणभाठापारा पिथौरा के कब्जे से 01 नग देशी प्लेन शराब 180 एमएल वाली जिसमें करीबन 90 एमएल शराब कीमती 40 रूपये , 03 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एनएच 53 रोड किनारे नवागांव मोड के पास ग्राम नवागांव का ओमप्रकाश यादव अपने चखना ठेला में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान एनएच 53 रोड किनारे नवागांव मोड के पास ठेला में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया। जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये आरोपी ओमप्रकाश यादव उम्र 26 साल साकिन नवागांव, थाना पटेवा के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

इसी तरह पटेवा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि मुखबीर से सूचना मिला कि एनएच 53 रोड किनारे चिरको पडाव के पास ग्राम चिरको का तोकेश्वर पटेल अपने चखना ठेला में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबिर द्वारा बताये स्थान एनएच 53 रोड किनारे चिरको पडाव के पास ठेला में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया आरोपी तोकेश्वर पटेल उम्र 35 साल साकिन चिरको, थाना पटेवा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 02 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।

तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि गाडाघाट शराब भट्ठी के पास चखना दुकान में एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते मिला. पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार गाडाघाट शराब भट्ठी आरोपी का चखना दुकान पहुंचकर एक व्यक्ति को पकडे, मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल निर्मलकर उम्र 41 साल साकिन वार्ड नं.13 भाठापारा तुमगांव के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती करीबन 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें