महासमुंद: कोडार डेम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा किया ज... - CG Sandesh

महासमुंद: कोडार डेम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा किया जाएगा मॉक एक्सरसाइज

महासमुंद : प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ ओलावृष्टि, अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए मॉक एक्सरसाइज का आयोजन वन चेतना केंद्र कुहरी कोडार में आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) थर्ड बटालियन के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि गुुरूवार 10 मार्च को वन चेतना केंद्र कुहरी कोडार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन शाम 4ः00 बजे से की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, एसडीएम भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, सृष्टि चंद्राकर, जिला नगर सेनानी ए.के. एक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, डी.पी.एम रोहित वर्मा, तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, थर्ड एनडीआरएफ बटालियन, मंडलई कटक (ओड़िशा) के अधिकारी यू.एस. प्रसाद उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें