पटेवा : तेज रफ़्तार ट्रेक्टर से गिरकर बच्चे की मौत. - CG Sandesh

पटेवा : तेज रफ़्तार ट्रेक्टर से गिरकर बच्चे की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक चांदसिंह राजपूत पिता ईश्वर सिंह राजपूत उम्र 09 वर्ष निवासी चिरको थाना पटेवा जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया । मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजन का कथन लिया गया, जांच पर पाया गया कि 05 दिसम्बर 2021 को चालक जितेन्द्र साहू ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 DT 1826 को अपने घर के बाहर खड़ी किया था, खेत जाने हेतु अपने ट्रेक्टर को चालू किया तो गवाह छबि पटेल उम्र 09 वर्ष, मैं भी ट्रेक्टर में घुमने जाऊंगा बोलने पर ट्रेक्टर इंजन के पीछे चक्का मडगार्ड सपोटर में बांये तरफ बैठाया। खेत तरफ जाते समय रंगमंच के पास छबि पटेल का सहपाठी चांद सिंह राजपुत मैं भी ट्रेक्टर में जाउंगा बोलने पर चांदसिंह राजपूत को ट्रेक्टर इंजन के पीछे चक्का मडगार्ड सपोटर में दाहिने तरफ बैठाया।

ट्रेक्टर चालक जितेन्द्र साहू ट्रेक्टर चलाते खदराहा खार खेत जा रहा था कि उबढ खाबढ कच्ची रास्ता में ट्रेक्टर को लापरवाही पूर्वक चलाते जा रहा था कि बंधवा तालाब के पास सुबह करीबन 10-30 बजे ट्रेक्टर इंजन के पीछे चक्का मडगार्ड सपोटर में दाहिने तरफ बैठे चांद सिंह राजपूत ट्रेक्टर से नीचे गिर जाने से हाथ, पैर एवं सीना में चोट आया था । ट्रेक्टर चालक जितेन्द्र साहू अपने बुआ का लडका का राजेन्द्र साहू को घटना स्थल के पास बुलाकर मो0सा0 में घायल चांद सिंह राजपूत को बीच में बैठाकर उनके पिता ईश्वर सिंह राजपूत के पास ले जाकर चांद सिंह राजपूत ट्रेक्टर से गिर गया है चोट आया है। उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पटेवा ले जा रहे है आप भी आ जाओ कहकर शासकीय अस्पताल पटेवा में लाये।

प्राथमिक उपचार बाद शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये थे ड0 द्वारा रिफर करने पर रामकृष्ण केयर हस्पीटल रायपुर में उसी 05 दिसम्बर 2021 को भर्ती किये थे। जिसका उपचार दौरान 05 दिसम्बर 2021 के 03:17 बजे दिन मृत्यु हो गया। मर्ग जांच पर वाहन महेन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 DT 1826 के चालक जितेन्द्र साहू का अपने ट्रेक्टर वाहन को उबढ खाबढ कच्ची रास्ता में लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्टर इंजन में बैठे चांद सिंह राजपूत नीचे गिर जाने से चोट आने से मृत्यु हुई है। ट्रेक्टर चालक जितेन्द्र साहू कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें