महासमुंद: पीएससी, व्यापम परीक्षा शुल्क माफ पर परीक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
इस बचत राशि से प्रतियोगिता की खरीद सकेंगे किताबें
कु. पद्मनी बांधे, डॉली ध्रुव, उमा ठाकुर, कुसुमलता साहू, ओजस्वी कश्यप एवं ललित यदु ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में साल भर में फॉर्म भरने से 2 से 3 हजार रुपए खर्च हो जाते थे। अब इस राशि से प्रतियोगी परीक्षा की किताबें खरीदने में परीक्षार्थियों के लिए आसान होगा। तरह योगेश नारंग ने बताया कि वे साल भर में कम से कम 4 से 5 बार भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरते थे। जिससे उनके काफी पैसे फॉर्म भरने में ही लग जाते थे। अब फॉर्म भरने के लिए फीस नहीं लगने पर और अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।
संतपाली के चंद्र प्रकाश सिंह राय ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का यह फैसला लोक सेवा और व्यापम द्वारा ली जाने वाली परीक्षा शुल्क माफ किया गया है, यह काफी सराहनीय पहल है। ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो छात्र कई वर्षों से लगन के साथ तैयारी कर रहें हैं, लेकिन किसी कारणवश पैसे की कमी के कारण आवेदन भरने से वंचित रह जाते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें