आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी
26 मार्च से आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होगा. टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, नोर्त्जे चोट से ठीक होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें दिल्ली की टीम ने 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, नोर्त्जे ने अब तक अभ्यास शुरू नहीं किया है. उनके कूल्हे की चोट अब तक ठीक नहीं हुई है.
वे फिलहाल तीन सर्जन के संपर्क में हैं. दक्षिण अफ्रीका के चिकित्सा अधिकारी सुहैब मंजरा ने कहा, “नोर्त्जे तीन आर्थोपेडिक सर्जन के संपर्क में हैं. उनके रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया जारी है. मुझे लगता है कि यह उनके निराशाजनक है. वे ठीक होने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. सबकुछ ठीक है, लेकिन जब वे गेंदबाजी के लिए दौड़ना शुरू करते हैं तब उन्हें परेशानी होती है. उनके पीठ और कूल्हे में तीन अलग-अलग परेशानियां है. हमें यह नहीं पता कि कौन प्राथमिक है.”