छत्तीसगढ़: विधि और विधायी कार्य विभाग में निकली भर्ती - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: विधि और विधायी कार्य विभाग में निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ -

आवेदन की प्रारम्भिक तिथि - 9 मार्च 2022

आवेदन की अंतिम तिथि - 3 अप्रैल 2022

परीक्षा तिथि (संभावित) – 24 अप्रैल 2022

आयु सीमा - अभ्यर्थी की आयु दिनॉक 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी.

पदों की संख्या और अन्य जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें – PDF

शैक्षणिक / तकनीकी अर्हताए :-

(1) किसी मान्यता प्राप्त मंडल बोर्ड से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, अथवा पुरानी हायर सेकन्ड्री परीक्षा के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठयकम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्त्तीर्ण.

(2) किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर/ प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाणपत्र

(3) मान्यता प्राप्त मंडल / संस्था अथवा छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखक मुद्रलेखन परीक्षा परिषद्‌ से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (९९७) डिप्रेशन प्रतिघंटे की गति एवं (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें