8वीं की छात्रा ने रस्सी से लगाईं फांसी - CG Sandesh

8वीं की छात्रा ने रस्सी से लगाईं फांसी

धमतरी जिले से 8वी की छात्रा की फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने की ख़बर सामने आयी है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गढ्डोंगरी के डुबानपारा निवासी वंदना नेताम ने घर के कमरे की छत के हुक पर रस्सी से फाँसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली. छात्रा 8वीं में पढ़ती है, और उसका एग्जाम भी चल रहा था.

वह घर में अपने माता पिता और भाई के साथ रहती थी. घटना के समय पिता और बड़े भाई काम से घर के बहार गए हुए थे. उसी समय लड़की ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें