महासमुन्द : जमीन विवाद को लेकर डंडे से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.
महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड नं 07 नुरानी चौक में जमीन विवाद को लेकर डंडे से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
बादेसबा ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड न0 3 रामरहिम नगर ईदगाह भाठा के पिछे महासमुन्द मे रहती है । यह की वार्ड न0 07 नुरानी चौक के पास उसकी स्वयं की भूमि है, जिसे वह श्रीमती जैनब बी महासमुन्द की रहने वाली को विक्रय कर दी है । जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है, जिसके संबंध में अय्युब कुरैशी द्वारा तहसिल कार्यालय महासमुन्द में आपत्ति दर्ज कराया गया है तथा उसके एवज में उससे पैसा मांग रहा है।
09 मार्च 22 को उसकी उक्त भूमि के नापजोक के लिये वह अपने देवर अशरफ बेग एवं क्रेता जैनब बी के पति इशाक चौहान, शकील चौहान एवं पटवारी दुधनाथ साहू वार्ड न0 7 नुरानी चौक के पास उपस्थित थे. उसी दौरान दोपहर करीब 02.00 बजे अय्युब कुरैशी, युनुश कुरैशी एवं उनकी मां आये और उसे तथा उसके देवर को मां बहन की अश्लील गंदी गाली गलौच देते हुये झगडा करने लगे, उसी बीच अय्युब कुरैशी अपने पास रखे एक डंडे से उसके देवर अशरफ बेग को मारपीट किये, जिससे उसके सिर में चोट लगी और वही गिर कर बेहोश हो गया। उसके बाद तीनो उन्हें गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर वहा से चले गये।
अय्युब कुरैशी, युनुश कुरैशी एवं उनकी मां के द्वारा उसे तथा उसके देवर को जमीन संबंधित विवाद को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच किया गया तथा अय्युब कुरैशी द्वारा अपने पास रखे डंडे से उसके देवर को मारपीट कर चोट पहुचाये तथा उन्हें जान से मरने की धमकी दिये है। मेरे देवर अशरफ बेग को घटना मे आयी चोट के ईलाज हेतु आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना को इशाक चौहान, शकील चौहान देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.