48 हिरणों से भरी ट्रक पलटी, वन विभाग में मचा हडकंप - CG Sandesh

48 हिरणों से भरी ट्रक पलटी, वन विभाग में मचा हडकंप

11 मार्च को रायपुर के नंदनवन से दो वाहनों में करीब 48 हिरण को कोरिया में स्थित गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में शिफ्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान बसंतपुर से नवागांव होते हुए भाड़ी जाने के रास्ते में बसंतपुर के पास हिरणों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.

घटना की सूचना मिलने पर डीएफओ दिनेश पटेल सहित गौरेला पेंड्रा के वन परिक्षेत्र अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हिरणों से भरे वाहन को क्रेन से सीधा किया. टीम में साथ चल रहे हैं डा. राकेश वर्मा वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने बताया कि सभी हिरण सुरक्षित हैं. वही जिस ग्रामीण के घर की बाड़ी में यह वाहन पलटा था, उसको वन विभाग ने तात्कालिक राहत और मुआवजा राशि भी प्रदान किया गया है.

गौरतलब है कि जंगल सफारी में वन्यजीवों को शिफ्ट करने के बाद नंदनवन में हिरन और चीतल वहीं रह गए थे. जंगल सफारी में भी काफी संख्या में वन्यजीवों के होने से हिरनों व चीतलों को शिफ्ट नहीं किया गया था. वन विभाग नंदनवन को पक्षी अभ्यारण्य बना दिया है, देश-विदेश की पक्षियों की और संख्या बढ़ाने के लिए हिरण को यहां से हटाना था. इसके लिए गुरुघासीदास अभ्यारण्य से सहमति मिल चुकी थी, लेकिन कोरोनाकाल के कारण यह शिफ्टिंग टल गया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें