अरे ये क्या 50 लोगों को मधुमक्खियों ने लिया काट, घर के अंदर ... - CG Sandesh

अरे ये क्या 50 लोगों को मधुमक्खियों ने लिया काट, घर के अंदर घुसकर मारा डंक

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मधुमक्खियों ने 50 से ज्यादा लोगों को काट लिया। बताया जा रहा है कि पानी टंकी में मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। इन्हीं छत्तों पर किसी ने पत्थर मार दिया था। जिसके बाद नीचे उतरे मधुमक्खियों ने आस-पास से गुजरने वाले लोगों और नगर निगम के अंदर घुसकर कर्मचारियों पर डंक मार दिया। इससे वे लोग घायल हो गए हैं।

नगर निगम के पास बनी पानी टंकी में मधुमक्खियों के 20 से अधिक छत्ते हैं। शुक्रवार को सुबह 11.45 से 12.30 बजे के बीच ही किसी ने छत्ते पर पत्थर मार दिया था। जिसके बाद मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर आस-पास के इलाके में फैल गईं।। अचानक मधुमक्खियों का झुंड 100 मीटर के दायरे में फैल गया। निगम दफ्तर के अंदर सहित सड़क पर चल रहे करीब 50 से अधिक लोगों को डंक मार दिया।

वहीं सड़क से गुजर रही रामसागर पारा वार्ड की 60 साल की महिला कुमारी यादव को मधुमक्खियों ने घेर लिया। वह सड़क पर गिर गई थी। उसे पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बैठ गईं। जिसे निगम में लगे पर्दे को निकालकर महिला पर डालकर उसे बचाया गया। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

बाद में नगर निगम के मुख्य दरवाजे, सभी खिड़कियों को बंद कर दिया गया था। करीब डेढ़ घंटे तक मधुमक्खियों की वजह से लोग दहशत में रहे। काफी मशक्कत के बाद झुंड वहां से निकल गया। काटने के बाद ज्यादातर लोगों को बुखार की शिकायत हुई थी। जिस पर उन्होंने उपचार करवाया। अब उनकी हालत सामान्य है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें