कॉलेज में युवक ने छात्रा को गोली मारकर खुद पर भी चलाई गोली, युवक की मौत
सूरजपुर जिले के एक कॉलेज में एक युवक ने छात्रा को गोली मारी फिर उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि युवती को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना ज़िला मुख्यालय से क़रीब 70 किलोमीटर दूर स्थित प्रेमनगर कॉलेज की है.
12 मार्च की सुबह करीब 10 बजे युवती अपने सहेलियों के साथ कॉलेज में खड़ी थी, तभी संजय भगत नामक युवक आया और उसने सहेलियों से कहा कि वे दूर चली जाएँ उसे कुछ बात करनी है. कुछ युवतियाँ हटी ही थीं कि अचानक संजय ने कट्टा निकाला और युवती को गोली मार दी. इसके ठीक बाद संजय ने खुद के माथे पर कट्टा रख ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौक़े पर ही संजय की मौत हो गई. प्रथम दृष्टया मामला एक तरफ़ा प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है. युवती की हालत नाज़ुक है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें