बसना : गोठान बना शराबियों का अड्डा, दो बार हो गई मोटर पंप की चोरी, खाद बनाने को लेकर महिला समूह परेशान.
बसना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरचुंडी कप्साखूंटा में बनाया जा रहा गौठान अधुरा होने के कारण अब शराबियों का अड्डा बन चूका है. इस गोठान में गोधन तो नहीं पहुँचते मगर शाम को शराब प्रेमी इसे मधुशाला समझकर जरुर पहुँचते हैं. और शराब पीकर बोतल और कचरा इधर-उधर फेक देते हैं.
इस गौठान में महिला सहायता समूह द्वारा खाद बनाया जा रहा है. लेकिन गौठान से पंप चोरी होने की वजह से यहाँ अब मोटर नहीं है. जिसके चलते पानी उपलब्ध नहीं होने से खाद बनाने का काम भी नहीं हो पा रहा है.
जानकारी के अनुसार इस गाँव के गौठान से बार दो बार मोटर पंप चोरी हो चुकी है, जिसकी पुलिस में शिकायत की जा चुकी है. अधुरा गोठान होने की वजह से यहाँ गेट अथवा बाउंड्री नहीं बनाई गई है जिसके वजह से कोई भी अन्दर आ जाता है. खासकर शाम को वहां से गुजरने वाले शराब प्रेमी इसे मधुशाला समझकर बैठ जाते हैं.
वहीं अधूरे गौठान को लेकर गाँव के सरपंच भी परेशान हैं, उन्होंने बताया कि बसना जनपद में नक्शा, खसरा सभी तरह की जरुरी चीजें दी जा चुकी है. इसके बाद भी गौठान के कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है. जिसके चलते गौठान शराबियों का अड्डा बन चूका है. और चोरी की भी घटनाएँ होने लगी है. उन्होंने बताया कि पंप के चोरी होने की शिकायत पुलिस से की जा चुकी है. पंप के चोरी होने की वजह से खाद में पानी डालने को लेकर महिलाएं परेशांन है. लेकिन जब तक गौठान का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है तब तक ऐसी घटनाएँ सामने आते रहेंगी.

