सरायपाली: अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर  लूटपाट ... - CG Sandesh

सरायपाली: अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

आरोपी तबडा थाना सुहेला जिला बड़गढ़ हाल वार्ड नंबर 03 बस्ती सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला

पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू एवम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन पर अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था.
अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष वासनिक की कार्यवाही आज दिनांक 11/03/2022 के ज़रिए मुखबिर से सूचना मिली कि अपराध क्रमांक 97/21 धारा 341,384,419,420,34 भादवि का दूसरा आरोपी सरायपाली में देखा गया है की सूचना पर हमराह स्टाफ झिलमिला मनजीत ढाबा सरायपाली की ओर रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया.

आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम हरिचंद सेठ उर्फ मुन्ना पिता भोजराज सेठ उम्र 25 वर्ष जाति धोबी साकिन तबड़ा थाना सोहेला जिला बरगढ़ हाल वार्ड नंबर 3 बस्ती सरायपाली का होना बताया जिसने अपराध करना कबूल किया जिसे दिनांक 11/03/ 2022 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनाक 12/03/2022 को आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई रामानीलाल टाडेकरआरक्षक अनंत गेंड्रे योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें