छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक ट्रक और कार कीटक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार रमेश कुमार सिंह (59), पंकज झा (45) और बुद्धिनाथ झा (35) की मौत हो गई है। ये लोग सूरजपुर जिले के रहने वाले थे। इनमें से पंकज झा और बुद्धिनाथ मूलतः बिहार के रहने वाले थे और रायपुर में रहकर ठेकेदारी और अन्य कार्य करते थे।

पुलिस ने बताया कि प्रधान शिक्षक रमेश कुमार सिंह, ठेकेदार पंकज झा और बुद्धिनाथ झा कार से रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार सवार रमेश और पंकज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुद्धिनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बुद्धिनाथ को अस्पताल ले कर गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध मे मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें