तुमगांव : झारखण्ड से रायपुर आ रही थी कार, हादसे में हुई कार चालक की मौत.
तुमगांव थाना अंतर्गत कोडार के पास एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत होने के बाद मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलोईस कुजूर 12 मार्च 2022 को अपनी कार मारूति सुजूकी CG 04 HY 1162 को चलाते हुए अपनी पत्नि अनिमा कुजूर एवं बच्चों के साथ अपने गांव चितरपुर, गुमला झारखण्ड से रायपुर आ रहे थे.
इसी दौरान कोडार चौंक में शाम 04.30 बजे उसी समय ट्रक क्रमांक OD 29 G 4695 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अचानक ब्रेक मार देने से पीछे आ रही ट्रक NL 01 AA 5631 टकरा गया. जिससे चालक लक्ष्मण सिंह का दोनो पैर कट गया जिसे उपचार हेतु CHC तुमगांव लाने पर ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई व मारूति वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्र- OD-29 G-4695 के चालक राजीव कुमार पिता राधेश्याम उपाध्याय उम्र 25 साल पर धारा 304 ए आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.