4 थानों के टीआई का हुआ तबादल, एसपी ने जारी किया आदेश - CG Sandesh

4 थानों के टीआई का हुआ तबादल, एसपी ने जारी किया आदेश

गरियाबंद जिले के चार थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार छुरा के थाना प्रभारी शोभाराम मंडावी को यातायात प्रभारी महिला सेल अजाक तथा रक्षा टीम का प्रभारी बनाया गया है.

इसके अलावा गरियाबंद अजाक थाना में पदस्थ निरीक्षक वेदवती दरियों को छुरा का थाना प्रभारी बनाया गया है, अमलीपदर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत को शोभा का थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं शोभा के थाना प्रभारी संतोष कुमार जायसवाल को अमलीपदर का थाना प्रभारी बनाया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें