महासमुंद : गाली देने से मना करने पर डंडे से पिटाई. - CG Sandesh

महासमुंद : गाली देने से मना करने पर डंडे से पिटाई.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बोरियाझर में गाली देने से  मना करने पर एक व्यक्ति की डंडे से पिटाई कर दी गई. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी चन्द्रीका प्रसाद साहू पिता भुखऊ राम साहू प्रार्थी दिलीप कुमार साहू के भाई सोहन लाल साहू को अश्लील गाली गलौज कर रहा था जिसे दिलीप द्वारा मना करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुये उसके सिर में डण्डे से मारपीट कर चोंट पहुंचाया एवं बीच बचाव करने आये रामानंद को ईट से मार कर चोंट पहुंचाया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें