महासमुंद: कलेक्टर जन चौपाल 15 मार्च को
महासमुंद: कल मंगलवार 15 मार्च को कलेक्टर जन चौपाल (जनदर्शन) दोपहर 1ः30 से 2ः30 बजे (एक घंटा) तक ज़िला कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में होगा। कोरोना संक्रमण तीसरी लहर के कारण लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर जनदर्शन स्थगित कर दिया गया था। अंतिम कलेक्टर जनदर्शन 5 जनवरी को आयोजित हुआ था। किंतु अब कोविड-19 की कमी को देखते हुए और लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जन चौपाल पुनः शुरू हो रहा है। जन चौपाल कार्यक्रम मंगलवार 15 मार्च को आयोजित समय-सीमा की बैठक के बाद होगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जन चौपाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर जन चौपाल प्रत्येक मंगलवार को इसी समय आयोजित होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें