बसना: शासकीय उचित मूल्य दुकान का नवीन आबंटन किया जाएगा, 25 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
महासमुंद: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली नम्रता जैन ने बताया कि सरायपाली अनुविभाग के विकासखंड बसना के अंतर्गत निरस्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान सूखापाली का शासन के निर्देशानुसार नवीन आबंटन किया जाएगा। ग्राम पंचायत सूखापाली में छ.ग. सावर्जनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) के तहत् विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो कि उचित मूल्य की दुकान संचालन के ईच्छुक है वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ संस्था निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र विज्ञप्ति जारी दिनांक 11 मार्च से 10 दिवस के भीतर अर्थात् 25 मार्च तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सरायपाली में कार्यलयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।