मेला देखने गयी 2 लड़कियों के साथ कुछ युवकों ने दिनदहाड़े की अश्लील हरकत
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के एक गाँव में कुछ लड़कों ने मेला देखने गयी दो लड़कीयों के साथ बेखौफ होकर सबके सामने अश्लील हरकत की. जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है.
वीडिओ वायरल होने के बाद पुलिस
ने संज्ञान लिया और एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. उनकी अलग-अलग टीमें
आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी. जिसके बाद बीती रात 12 आरोपियों को धार
जिले के मनावर तहसील के अलग-अलग गांवों से और तीन अन्य युवकों को अलीराजपुर के किराना
गांव से गिरफ्तार किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च को अलीराजपुर जिले के वालपुर में भगोरिया मेला लगा था. मेले में लोगों को तांता लगा हुआ था. इस दौरान मेला देखने आईं 2 युवतियां सड़क से गुजर रही थीं. तभी उन्हें युवकों के एक समूह ने घेर लिया और उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे.
मामले में पुलिस ने 15 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है
घटना को लेकर आदिवासी समाज ने गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ज्ञापन भी दिया था. इस पर एसपी अलीराजपुर ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवकों से पूछताछ की थी और बीती रात 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया.