राज्य सरकार का फैसला: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए प... - CG Sandesh

राज्य सरकार का फैसला: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए पुलिस जवानों को मिलेगी छुट्टी

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म आजकल जबरदस्त चर्चा में है. निर्देशक विवेक अग्निहेत्री की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने "द कश्मीर फाइल" को देखने के लिए पुलिस के जवानों को छुट्टी देने का फैसला किया है. इससे पहले राज्य सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया था.

इससे पहले "द कश्मीर फाइल" को लेकर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के ट्वीट ने एक अलग ही चर्चा शुरु कर दी है. उन्होंने ट्वीट में कहा है, "जिस फिल्म का प्रमोशन विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, तो उस फिल्म के लिए कपिल शर्मा जैसे पिटे मोहरों की कोई जरूरत नहीं है."

बता दें की इस फिल्म को अब तक गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. अनुपम खेर की ये फिल्म पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई और तब से यह बॉक्स ऑफिस पर ऊपर उठती दिखाई दे रही है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें