महासमुंद: अब प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन दोपहर 1ः00 बजे से 2ः00 बजे तक होगा
कलेक्टर ने आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
महासमुंद: जिला स्तरीय आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, प्रतिनिधि मंडलों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन किया। आज के जनदर्शन में राशन कार्ड, वनाधिकार पट्टा, आरबीसी 6-4, नल जल योजना, आर्थिक सहायता राशि, अनुकम्पा नियुक्ति, भू-अर्जन राशि, भूमि बंटवारा संबंधित समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए। जनदर्शन में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। अब जन चौपाल प्रत्येक मंगलवार को यानि 22 मार्च से दोपहर 1ः00 बजे से 2ः00 बजे तक होगा।
आज के जनदर्शन में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने लोगों की समस्याओं और शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया, डॉ. नेहा कपूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर, एसडीएम भागवत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें