विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने वाले 4 फैन्स के खिलाफ मामला द... - CG Sandesh

विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने वाले 4 फैन्स के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

मैच ग्राउंड में विराट कोहली के साथ फोटो खींचवाने वाले 4 फैन्स के खिलाफ बेंगलुरू पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दरअसल बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आखिरी वक्त में 4 फैन्स सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर ग्राउंड में घुस गए थे. इनमे से कुछ ने विराट कोहली के साथ सेल्फी भी ली थी.

यह घटना श्रीलंका पारी के छठे ओवर की है. मोहम्मद शमी की गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को चोट लग गई थी. उस समय वह फिजियो की मदद ले रहे थे. उस दौरान मैच रूका हुआ था. उसी समय चार फैन्स मैदान में प्रवेश कर गए. बाद में सुरक्षाकर्मी ने उन्हें ग्राउंड से बाहर किया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस घटन के बाद बेंगलुरू सिटी पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों युवकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया. इनमें से दो नाबालिग हैं और पुलिस ने आईपीएसी की धारा 447 यानी आपराधिक उल्लंघन, 269 यानी लापरवाही के कारण जानलेवा संक्रामक बीमारी फैलाना शामिल है, के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

उधर, सुरक्षाकर्मी खिलाडिय़ों की ओर दौड़े और थोड़ी मशक्कत के बाद प्रशंसकों को काबू करने में सफल रहे। मामूली सुरक्षा उल्लंघन के बारे में बात करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस घटना को लेकर कोई बड़ी बात नहीं कही, लेकिन स्वीकार किया कि सुरक्षा वास्तव में एक मुद्दा है।

बुमराह ने कहा, यह ऐसी चीज है जिस पर हमारा नियंत्रण नहीं है, जाहिर तौर पर सुरक्षा चिंता एक मुद्दा है। अचानक हमने महसूस किया कि कुछ लोग मैदान में आ गए, लेकिन शुक्र है कि अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। हमें नहीं पता कि इसके बारे में क्या कहना है। खेल का क्रेज बहुत अधिक है और प्रशंसक कभी-कभी भावुक हो जाते हैं।

मोहाली में पहले टेस्ट के दौरान भी एक दर्शक खेल के मैदान में घुसने में कामयाब रहा था, लेकिन फिर अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें