महासमुंद: कोषालय में देयक लगाने की अंतिम तिथि 25 मार्च - CG Sandesh

महासमुंद: कोषालय में देयक लगाने की अंतिम तिथि 25 मार्च

कोषालय में देयक लगाने की अंतिम तिथि 25 मार्च

महासमुन्द: वित्तीय वर्ष 2021-22 से संबंधित समस्त देयक कोषालय/उपकोषालय में प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2022 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात देयक वित्त विभाग की अनुमति से 31 मार्च 2022 तक जमा किए जा सकेंगे। 25 मार्च तक कोषालय द्वारा स्वीकार किए गए देयकों का ली गई आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण कर प्रस्तुत किए जाने वाले देयकों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा जारी कर दिए गए है।
एक अलग आदेश में 25 मार्च 2022 को शाम 5ः00 बजे तक समस्त चेक आहरण अधिकारी अपनी चेकबुक कोषालय अधिकारी के पास जमा करेंगे तथा उपयोग किए गए/निरंक चेक का विवरण कोषालय अधिकारी को चेकबुक के साथ देंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें